जालौन
तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 2 गंभीर घायल
एक झपकी और खत्म हुआ परिवार कालपी हाईवे पर भीषण टक्कर

दो घायलों ने हैलट कानपुर में इलाज दौरान दम तोड़ी
डीएम, एसपी ने कालपी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से रामलला के दर्शन कर वापस ललितपुर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी (49) अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें दो और व्यक्ति ने दम तोड़ दी मृतकों की सख्या 8 हो गई मृतको में शशिकांत त्रिपाठी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले, देशराज नामदेव, उमेश, ब्रजभूषण आदि हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। कुछ लोग करीब 20 मिनट तक कार में फंसे रहे। बताया जा रहा है कि कार में कुल 10 लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में कुछ समय तक वार्ड बॉय न होने के कारण इलाज में देरी भी हुई। बाद में घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई झपकी बताया जा रहा है। साथ ही यह भी सामने आया है कि कई यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, जिससे हादसे में जान-माल का अधिक नुकसान हुआ। घायलों में जो कानपुर हाईलाइट किए गए थे उसमें दो लोगों की और मौत हो गई जिसमें मृतकों की संख्या आठ हो गई घायलों में हरिमोहन और अंशुल शामिल है जिनका उपचार समाचार लेकर जाने तक कानपुर हैलट में चल रहा था।



