जालौन
विधानसभा चुनावों में एनडीएम की जीत पर अपना दल एस ने बांटी मिठाई
पश्चिम बंगाल में हिंसा से त्रस्त जनता ने भाजपा को दिखाया जीत का रास्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत और सरकार बनने की खुशी में आज अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जीत की बधाई दी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत यह सिद्ध करती है कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती अनुप्रिया पटेल के सामाजिक न्याय के संकल्प में अडिग है। उन्होंने कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं के परिश्रम की परिणति है जिन्होंने धरातल पर गठबंधन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। अनिल कुदारी ने आगे कहा आज का यह उत्सव केवल एक जीत का जश्न नहीं है, बल्कि यह विकासवाद और सुशासन की जीत है। पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा की राजनीति को नकार कर विकास के मार्ग को चुना है। इस दौरान जिला कार्यालय पर भारी संख्या में रोहित राठौर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट लोकेन्द्र सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विधि मंच, लालसिंह बगिया जिला कार्यकारिणी सदस्य, रामबाबू कुशवाहा, जोन अध्यक्ष उरई ग्रामीण, हेमंत लंबरदार बगिया, गजेन्द्र कुशवाहा कुदारी, शुगर सिंह पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य, रमाकांत कुशवाहा पिए आदि। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने गगनभेदी नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। मिठाई वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।



