गोड्डा

गोड्डा पुलिस ने दो अपराधी पकड़े

मेहरमा लूटकांड का सामान बरामद, बिहार से भी कनेक्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
महगामा। गोड्डा पुलिस ने मेहरमा थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह लूट 26 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे मेहरमा ब्रह्मबाबा स्थान धमड़ी रोड पर हुई थी। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस लूटकांड में शामिल ब्रजेश कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल अपने गांव मोहनपुर, थाना एकचारी दियारा में घूम रहे हैं और उनके पास लूटा हुआ सामान है। सूचना के आधार पर एसपी ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।
छापेमारी दल ने दोनों अभियुक्तों ब्रजेश कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर 26 मार्च को लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जो वर्तमान में भागलपुर जिले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में है। ब्रजेश कुमार मंडल पर पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।
महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेहरमा थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन बॉय से 26 मार्च को टीवीएस कंपनी की बाइक, एक मोबाइल और एक टैबलेट लूटा गया था। इसी मामले की जांच के दौरान एसपी मुकेश कुमार को सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाल रंग की टीवीएस अपाचे बाइक, एक वीवो कंपनी का फोन, एक ओप्पो कंपनी का फोन और एक सैमसंग कंपनी का फोन बरामद किया है। सीडीपीओ ने यह भी बताया कि ये अपराधी मेहरमा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध करके बिहार भाग जाते थे, जहां उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल जाता था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button