
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात के बाद झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में विधायक निशात आलम, विधायक कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम तथा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस मुलाकात को झारखंड की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित नये समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। झारखंड की राजनीति में इस मुलाकात को लेकर नई राजनीतिक ऊर्जा और संभावित हलचलों की चर्चा तेज हो गई है। आने वाले समय में इसका असर (शायद) राज्य की सियासत में देखने को मिल सकता है।



