पाकुड़ में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, झारखंड सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
BJP staged a sit-in protest in Pakur, raising slogans against the Jharkhand government.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को भाजपा पाकुड़ इकाई द्वारा प्रखंड परिसर में निर्धारित समय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडे सहित अनुग्रहित प्रसाद साह तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मांगों के समर्थन में लगातार नारेबाजी की गई। धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



