पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
Congressmen pay tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his death anniversary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार, 21 मई 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल पाकुड़ में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सेवा भाव का परिचय दिया तथा मरीजों का हालचाल जाना। श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, शाहिन परवेज, शाहनाज बेगम, कृष्ण यादव आदि उपस्थित थे।



