झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में मनाई गई स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि
The death anniversary of the late Durga Soren was celebrated at the JMM block office in Maheshpur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय महेशपुर में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में झारखंड के वीर सपूत एवं पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्व. दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं संघर्षपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर अब्दुल वदूद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और जनहित के लिए किए गए कार्य सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने समाज और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया था तथा उनका जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जेम्स सुशील हेंब्रम, एनामुल हक, नसीम अहमद, तौसीफ इकबाल, बाबुधन मुर्मू, मोहर्रम शेख एवं मुख्तार शेख सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



