जालौन

समर कैंप में बच्चों ने तैराकी, स्केटिंग, नृत्य, क्राफ्ट में दिखायी एक्टिविटीज

 सेट वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में समर कैंप का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। स्थानीय सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप में बच्चों ने तैराकी, स्केटिंग आदि सीखकर उत्साह व्यक्त किया।
समर कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने फीता काटकर किया। कैंप के पहले ही दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोई स्विमिंग पूल में तैराकी सीखता नजर आया तो कोई स्केटिंग कर अपने हुनर का प्रदर्शन करता दिखाई दिया। वहीं कई बच्चे नृत्य, क्राफ्ट और अन्य फन एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। आज के समय में बच्चों के लिए केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है। खेलकूद, कला और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कैंप में बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें तैराकी, स्केटिंग, डांस, क्राफ्ट, गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां शामिल हैं। वहीं, समर कैंप के दौरान बच्चों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चे पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हर गतिविधि में हिस्सा लेते दिखाई दिए। कुछ बच्चों ने पहली बार स्केटिंग और स्विमिंग सीखी तो वहीं कई बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button