जालौन

छेरे बाबा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जगम्मनपुर (जालौन)। ग्राम जगम्मनपुर में छेरे बाबा मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद को चखा।
जगम्मनपुर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य पंडित विवेक मिश्रा वृंदावन ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराया। भागवत कथा के समापन पर आरती की गई साथ ही हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। विश्व के कल्याण और सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की गई। रविवार को कथा स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भंडारे का प्रसाद चखा। भंडारे के आयोजन में वीरभान सिंह सेंगर, सीबी सिंह, ब्रजभान सिंह सेंगर सत्यभान सिंह सेंगर शिवभान सिंह सेंगर, विजय द्विवेदी, अनूप कुमार मिंटू झां , हरेंद्र सिंह चंदेल, गौतम अवस्थी, राघवेन्द्र सिंह सेंगर, अनीश ओझा, ऋषि दुवे, शिवानंद मिश्रा, गोलू बाबा सेंफई, ,शिवम् मिश्रा, दब्बू चंदेल, अभिषेक यादव, शिवम् सेंगर, अंकित सेन ,आशीष सोनी, पारस सेंगर आदि ने सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button