रामपुर शाहबाद
श्रीजी संकीर्तन महिला मंडल ने राहगीरों को पिलाया ठंडे जल का शरबत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। जेठ के दशहरे के अवसर पर श्रीजी संकीर्तन महिला मंडल शाहबाद द्वारा चंदौसी रोड स्थित शिव मंदिर पर शिव भक्तों व राहगीरों को भी ठंडे जल का शरबत पिलाकर उनके गले को ठंडक पहुंचाई। श्रीजी संकीर्तन महिला मंडल की महिलाओं ने प्रातः 8:00 बजे से ही शिव मंदिर पर पहुंचाना प्रारंभ कर दिया था और शीतल जल में बर्फ, चीनी व रूहअफ्जा डालकर उसे स्वादिष्ट बनाया और लोगों को वितरित किया। चार पहिया वाहनों से आने वाले दो पहिया वाहन ऑटो बस साइकिलों से आने वाले राजगीरों के साथ-साथ पैदल निकलने वाले यात्रियों ने रुक कर शरबत पिया और इस तपती हुई लू में उनके शरीर को कुछ तरावट में मिली



