अमरोहा

मेढ़ काटने के विवाद में मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ी वीरान में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कुड़ी वीरान निवासी पंकज चौहान पुत्र राजीव सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई मोनू खेत पर पानी चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग वहां पहुंच गए और मेढ़ को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने मोनू पर फावड़े और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में मोनू के हाथ में गंभीर चोट आई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ब्रजपाल सिंह, काविंद्र और कृपाल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button