बाराबंकी

समाजसेवी ने पेश की कौमी एकता की मिसाल हिन्दू भाइयों को गले लगा कर ईद उल अजहा बकरीद की दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने हिंदू भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाई दी, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश गया।
ईदगाह पर मौलाना इकलाख ने बकरीद की नमाज अदा कराई। उन्होंने उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन-चैन बनाए रखने का संदेश दिया।इसी दौरान, समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने सभी को ईद उल अजहा (बकरीद) की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने भाईचारे और अमन-चैन से रहने की अपील की। कल्लू ने विशेष रूप से सभी हिंदू भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाई दी, जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बन गया।इस मौके पर आशीष वर्मा, अरुण वर्मा, लाल जी, शहजादे, सुलेमान, इमरान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button