कैराना

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया एकता एसोसिएशन का गठन

चौधरी महताब शानू बने अध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार मौलाना बिलाल अहमद व महेश शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता का लिया संकल्प, पत्रकार एकता को मजबूत बनाने पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया एकता एसोसिएशन (रजि.) कैराना के कार्यालय पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पत्रकार एकता का संदेश गूंजा। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार चौधरी महताब शानू को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, मौलाना बिलाल अहमद एवं महेश शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।

कचहरी गेट के सामने स्थित मीडिया एकता एसोसिएशन कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी पत्रकारिता के अग्रदूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक जनजागरण, सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जो आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार मौलाना बिलाल अहमद एवं महेश शर्मा को संरक्षक, चौधरी महताब शानू को अध्यक्ष, सन्नी गर्ग को उपाध्यक्ष, इरफान चौधरी को महासचिव, सलीम चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा सालिम अंसारी को सचिव मनोनीत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हितों एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी महताब शानू ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक पत्रकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है तथा पत्रकारों को राष्ट्रहित और समाजहित को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष, निडर एवं निर्भीक होकर कार्य करना चाहिए। पत्रकार का धर्म सत्य को सामने लाना और जनता की आवाज को बुलंद करना है।संरक्षक मौलाना बिलाल अहमद एवं महेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने युवा पत्रकारों से।पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। साथ ही पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर डॉक्टर महताब चौधरी, इज़हार, मोहसिन चौधरी, आशु चौधरी, डॉक्टर आदिल, सुहैल चौधरी, साबिर, अहसान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button