गाजियाबाद

किसान कांग्रेस नेता ने लगाया रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी खलील नम्बरदार ने लोनी गाजियाबाद पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर एक  स्थानीय बदमाश के शागिर्दो पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी को दिए अपने  शिकायत पत्र में खलील नम्बरदार ने बताया कि 17 मई  की शाम करीब 5 बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान काले रंग की एक कार में सवार कुछ लोग उनके कार्यालय पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने फोन पर दीपक अगरोला नामक व्यक्ति से फोन पर बात कराई, जिसने हर महीने 5 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रंगदारी न देने पर जेल से ही जान से मरवाने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। खलील नम्बरदार ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपियों से गंभीर खतरा है।
पीड़ित नेता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button