हापुड़

नाबालिग बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

हापुड़ पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो बच्चे बचाए...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी )- हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अपहृत बच्चों को सकुशल बरामद किया है। इसके साथ ही 5 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे यार्ड रोड स्थित नीलकंठ मंदिर के पास से इन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जब इनसे सख्त पूछताछ की गई तो सामने आया कि आरोपी अमित कुमार गुप्ता और दीपक भोले-भाले नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे। बाद में वे इन बच्चों को मुकेश शर्मा और योगेश उर्फ लोकेश को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संभल निवासी अमित कुमार गुप्ता, लखनऊ निवासी दीपक, मुरादाबाद निवासी मुकेश शर्मा और अमरोहा निवासी योगेश उर्फ लोकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर दी है।

हापुड़ के सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि-
” नाबालिग बच्चों के अपहरण से संबंधित मामले में मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान इस गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने पहले कितनी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button