अमरोहा

भीष्म सिंह खड़गवंशी बने भाजपा जन कल्याण मंच के नए प्रदेश अध्यक्ष

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
  अमरोहा हसनपुर : भाजपा जन कल्याण मंच के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने अपने कार्यालय हसनपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन में मिली इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने कहा, “भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं है। यह संगठन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने का एक बड़ा अवसर है।”
उन्होंने इस दायित्व के लिए भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय संरक्षक मयंक सिन्हा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।खड़गवंशी ने पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और उत्तर प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। अंत में उन्होंने संगठन के सभी साथियों और शुभचिंतकों को उनके स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
 और उन्होंने बताया संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है और अमरोहा जिले को जल्द ही नया जिला अध्यक्ष दिया जाएगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button