भरत पुर
भुसावर में 17 जून बुधवार को मनाया जाएगा भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा महोत्सव
मेधावी प्रतिभाओ का होगा स सम्मान

पट्टे बाजी और मनमोहक झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी आगामी 17 जून बुधवार को भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा महोत्सव का आयोजन परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एवं समस्त ब्राह्मण समाज भुसावर के सहयोग से विभिन्न भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर अन्तिम रुप दिया जा रहा है। वहीं परशुराम सेवा समिती के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया 17 जून बुधवार को महोत्सव के अवसर पर हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित भगवान परशुराम मन्दिर (पारवाले हनुमान जी मन्दिर) बस स्टैण्ड के पास में विभिन्न ध़ार्मिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ प्रात 05 बजे प्रभात फेरी, सुबह 08 बजे से भगवान परशुराम जी का अभिषेक, दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर के पूर्व सांसद एवं शतायु पुरुष पण्डित रामकिशन शर्मा होंगे। जहां सम्मान समारोह में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र – छात्राओं, विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित तथा नीट, आईआईटी, जेईई एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन करने वालों का स सम्मान पधारे हुए समस्त ब्राह्मण समाज के गौरवमयी बन्धुओं द्वारा किया जाएगा। वहीं अपराह्न 05 बजकर 15 मिनट से भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा परशुराम मन्दिर, पार वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर से बैण्ड बाजों की मधुर धुनों पर आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां के साथ एवं पट्टे बाजी,कला का प्रदर्शन करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली जाएगी।भुसावर में 17 जून बुधवार को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा महोत्सव को मनाने को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज एक जुट होकर तैयारियों में जुट गए हैं और वहीं सभी विप्रजनो को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर गौरवमयी उपस्थिति के साथ सादर आमन्त्रित किया जा रहा है।



