आगामी कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी बाबूगढ़ के साथ शिवालयों का किया निरीक्षण
बाबूगढ़ के ग्राम छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर का किया गया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मंदिर परिसरों में साफ सफाई की होनी चाहिए उचित व्यवस्था: जिलाधिकारी
शिवालयों पर आने जाने वाले रास्तों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत कराए सही, आवश्यकता अनुसार प्रकाश व्यवस्था बढ़ाएं: डीएम
हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा आगामी कावड़ यात्रा से पूर्व बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी ने निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार को दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था मंदिर से दूर रखे, ताकि जाम न लगे। साथ ही पार्किंग को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि मंदिरों के आने जाने वाले रास्ते पर खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक कराएं, अतिरिक्त अस्थायी लाइट लगाने को लेकर भी निर्देशित किया गया।


