संभल

शफीक मंसूरी बने भारतीय मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

संभल। भारतीय मंसूरी समाज की कार्यकारिणी द्वारा समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शफीक मंसूरी को
युसुफ मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिला संभल (उत्तर प्रदेश) का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष युसुफ मंसूरी ने बताया कि तंजीम के प्रति उनकी मेहनत, ईमानदारी, सच्ची लगन और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

कार्यकारिणी ने विश्वास जताया कि शफीक मंसूरी पहले की तरह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज एवं देश की सेवा करते रहेंगे तथा संगठन के नियमों और उद्देश्यों का पालन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर समाज के लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने शफीक मंसूरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। शफीक मंसूरी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और समाज की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button