जालौन

जनजागरण रैली, 21 जून को पुलिस लाइन में होगा मुख्य योग कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में 20 जून को प्रातः 6 बजे भव्य जनजागरण रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वरुण गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रैली का शुभारंभ टाउन हॉल से होगा। रैली में जनपद के प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। जनजागरण रैली टाउन हॉल से प्रारंभ होकर घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंचेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन, उरई में प्रातः आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से देश के प्रधानमंत्री के संबोधन एवं राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे सभी प्रतिभागी देशव्यापी आयोजन से जुड़ सकेंगे।
मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वरुण गुप्ता ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button