भरत पुर
12,वां अन्तर्राष्टीय योग दिवस 21 जून रविवार को
पम्पलेंट वितरण कर दिया अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे में 12,वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं वृहद सामुहिक योगाभ्यस कार्यक्रम का आयोजन 21 जून रविवार को सुबह 06 बजे से 08 बजे तक पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में आयोजित किया जाएगा। जहां इस आयोजन में लगभग हजारों योग साधकों के आने की प्रबल सम्भावना को लेकर कस्बे में पम्पलेंटो का वितरण कर प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पधारने को लेकर अपील की जा रही है। वहीं इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से जन जन को शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना तथा स्वस्थय भारत सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।



