शामली
वारंटी और एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली शामली और झिंझाना पुलिस ने चार वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।