रामपुर शाहबाद
आवारा कुत्तों का आतंक बुजुर्ग महिला पर किया हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के गांव नादरगंज में आवारा कुत्ते के हमले से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी घायल हो गईं। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों और नगरवासियों में दहशत का माहौल है। जब बुजुर्ग महिला किसी काम से बाहर जा रही थी तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया शांति देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें कुत्ते से बचाया। घायल महिला को परिजनों द्वारा सीएचसी शाहबाद लाया गया


