भरत पुर

महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर सरसैना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

182 मरीजों को मिला लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : लोहागढ़ राजपरिवार के महाराजा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर विधान लाइब्रेरी हलैना के तत्वावधान में समाजसेवी राजवीर सरसैना द्वारा जुगल किशोर मंदिर, सरसैना में एक दिवसीय निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से सम्बध्द ए एम आर सी हॉस्पिटल जयपुर के रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सुरेश सिंह पीटीआई द्वारा किया गया। शिविर में कुल 182 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर आयोजक राजवीर सरसैना ने बताया कि अनेक जरूरतमंद मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों तक अपना उपचार कराने नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे चिकित्सा शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के उद्देश्य से गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए।

शिविर प्रभारी डॉ. संकल्प शास्त्री ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग, त्वचा रोग, हृदय रोग, पेट संबंधी रोग, मिर्गी रोग एवं मौसमी बीमारियों सहित ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी तथा विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया गया।शिविर में डॉ. संकल्प शास्त्री, डॉ. योगेंद्र, डॉ. पृथ्वीराज सिंह, नर्सिंग स्टाफ पूजा कुमारी, अमरजीत सिंह, देवराज सिंह एवं विश्वेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल विकास मंच के सदस्य वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, घनश्याम, निरपत महाना, राजवीर राणा, हेमंत, परमवीर, योगेंद्र, भगवान सिंह, बच्चूसिंह, राधे, दौलत भगत, हुब्बलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button