बालाघाट
205 फीट विश्व की सबसे ऊँची हनुमान प्रतिमा निर्माण महासंकल्प यात्रा
25 जून को भरवेली–हिरापुर से श्रद्धालुओं का जत्था होगा रवाना।

हनुमान जन्मस्थली किष्किंधा धाम से पावन रज और पंपा सरोवर का पवित्र जल लाकर होगा दिव्य संकल्प का शुभारंभ।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत हिरापुर में निर्मित की जा रही 205 फीट ऊँची विश्व की भव्य हनुमान प्रतिमा के निर्माण संकल्प को लेकर एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अभियान के अंतर्गत 25 जून 2026 को सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर हिरापुर(भरवेली)से लगभग 500 से 600 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था बसों द्वारा किष्किंधा धाम के लिए रवाना होगा।
इस महासंकल्प यात्रा का उद्देश्य श्री हनुमान जन्मस्थली मानी जाने वाली किष्किंधा धाम से पावन रज (पवित्र मिट्टी) तथा पंपा सरोवर का पवित्र जल लाकर प्रतिमा निर्माण के आध्यात्मिक संकल्प को और अधिक दिव्यता प्रदान करना बताया गया है।आयोजन समिति के अनुसार यह यात्रा श्रद्धा, सनातन संस्कृति और जनसहभागिता का एक विशेष धार्मिक आयोजन होगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु दक्षिण भारत के अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजन करेंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान श्रीराम और हनुमानजी से जुड़े पौराणिक स्थलों का भी दर्शन करेंगे।
महासंकल्प यात्रा कार्यक्रम
जिसमें 25 जून 2026 से
दोपहर 12 बजे प्रस्थान
स्थान सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर हिरापुर(भरवेली)जिला बालाघाट,26 जून 2026को किष्किंधा एवं हंपी दर्शन,
विरुपाक्ष मंदिर दर्शन,तुंगभद्रा नदी पूजन एवं दर्शन,कोदण्ड राम मंदिर में दर्शन–पूजन सायं 4:00 बजे किष्किंधा धाम भ्रमण,27 जून 2026 हनुमान जन्मस्थली दर्शन,श्री हनुमान जन्मस्थली किष्किंधा दर्शन,पंपा सरोवर से पावन जल एवं पवित्र रज संग्रह,माल्यवंत राम मंदिर दर्शन–पूजन,सायं 4:00 बजे सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर, हिरापुर के लिए वापसी प्रस्थान आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।



