ऑन डिमांड वाहन चोरी कर सप्लाई करने वाला अंतरराज्जीय बदमाश गिरफ्तार
48 मुकदमे हैं दर्ज, दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में है नेटवर्क....

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के शातिर सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने चोरी हुई एक गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी अन्य जनपदों व विभिन्न राज्यों से ऑन डिमांड वाहनों को चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजय उर्फ संजू उर्फ दीपक पुत्र चंद्रपाल उर्फ थान सिंह निवासी दराबर थाना आहार जनपद बुलंदशहर है जबकि हाल निवासी पता देवीधाम कॉलोनी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर है । हापुड नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजू के कब्जे से एक गाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय के खिलाफ 48 मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।
आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी को हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार बिजली घर से ग्राम सबली को जाने वाले रास्ते से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य जनपदों व विभिन्न राज्यों से ऑन डिमांड वाहनों को चोरी करता था जिन्हें बेच कर व आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपी के खिलाफ चोरी, हत्या, हत्या प्रयास करने व अन्य धाराओं में करीब 48 मुकदमे पंजीकृत हैं।
हापुड के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई एक ईको कार बरामद हुई है । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों/राज्यों से ऑन डिमाण्ड वाहनों को चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर/अपराधी हैं, जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़, बुलंदशहर, बदायूं व दिल्ली में लूट, चोरी, हत्या, हत्या का प्रयास आदि अपराधों के 04 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।


