पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने झामुमो कार्यकर्ताओं संग की बैठक, हूल दिवस की तैयारी व संगठन मजबूती पर चर्चा

MLA Hemlal Murmu held a meeting with JMM workers to discuss preparations for Hool Diwas and strengthening the organization.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। विधायक हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को प्रखंड स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। बैठक में आगामी 30 जून को आयोजित होने वाले हूल दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी वीरों के संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक याद दिलाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में एसआईआर को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों तक जानकारी पहुंचाने और पार्टी हित में मजबूती से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, समद अली, तरुण मंडल, रंजन साहा, प्रसाद हांसदा, संतोष भगत, इशाक अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button