ललितपुर

11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा

घर के बाहर खेल रही बच्ची झुलसी, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत अण्डेला में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के समय एक मासूम बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, जो करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं पास में खड़ा ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसके आगे के दोनों टायर खराब हो गए। एक गाय भी इस घटना में घायल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के तुरंत बाद पावर हाउस पर फोन कर लाइन बंद कराने की सूचना दी गई, लेकिन समय पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। आरोप है कि लाइन देर से कटने के कारण बच्ची अधिक झुलस गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ी और डंडों की सहायता से बिजली के तार को हटाया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि गांव में लंबे समय से 11 हजार वोल्ट की लाइन के जर्जर तार, इंसुलेटर और बिजली के खंभे बदहाल स्थिति में हैं, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि झुलसी बच्ची का समुचित इलाज कराया जाए, क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की मरम्मत का मुआवजा दिया जाए, घायल गाय के उपचार की व्यवस्था की जाए तथा गांव में जर्जर विद्युत लाइन, इंसुलेटर और खंभों को तत्काल बदलकर भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button