जालौन

अखिलेश के जन्मदिन पर सयुस जिलाध्यक्ष ने किया रक्तदान,रोपे पौधे

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को समाजवादी युवजन सभा ने जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह यादव के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसके अलावा जालौन के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।
रक्तदान शिविर में सिद्धार्थ सिंह यादव, मयंक जाटव, सूर्या यादव, पृथ्वी यादव, शिखर यादव और अनुपम गुर्जर ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाजहित के कार्य किए गए हैं। रक्तदान से जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है और वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में अल्ताफ मंसूरी, पंकज ठाकुर, प्रधान सिंह, संतोष कुशवाहा, शाहरुख खान, दिलशाद, ब्रजेंद्र दोहरे, सत्यम यादव, प्रताप यादव, सौरभ शर्मा, शुभम यादव, राम यादव, कन्हैया यादव, सुमित यादव, रेशम मंसूरी, सियाराम, शिवम यादव, मोहित पाल, लोकेन्द्र पटेल, जय यादव, इसरार सिद्दीकी, शिवम चौहान, अमन कुमार, इरफान मलिक, विपिन यादव, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button