पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में प्राक्कलन समिति की बैठक आयोजित

Meeting of the Estimates Committee held under the chairmanship of MLA Hemlal Murmu.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में झारखण्ड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की विभागीय बैठक शुक्रवार को रांची में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं की प्रगति और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन और समयबद्ध निष्पादन की स्थिति पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने जनहित से जुड़े विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए सभी योजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा। उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा करने का भी आग्रह किया। बैठक में प्राक्कलन समिति के अन्य सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों के अधिकारीयों ने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। प्राक्कलन समिति की इस समीक्षा बैठक को राज्य में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button