कानपुर

अंश टायर्स शो रुम का भव्य शुभारंभ फीता काट कर किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कल्याणपुर पनकी रोड अरमापुर गेट स्थित पर एमआरएफ के अधिकृत डीलर अंश टायर्स का भव्य शुभारंभ हुआ। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में एम आर एफ के रीजनल सेल्स मैनेजर आशीष यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया उन्होंने बताया कि भारत की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय टायर निर्माण कंपनी है, जो ऑटोमोबाइल के अलावा खिलौनों, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और कन्वेयर बेल्ट के उत्पादन में भी सक्रिय है। यह कंपनी भारी और हल्के वाहनों, ट्रैक्टरों,दोपहिया वाहनों और विमानों सहित सभी प्रकार के वाहनों के लिए टायर बनाती है। एम आर एफ अपने उच्च स्थायित्व और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जानी जाती है, जिसने भारतीय बाजार में मजबूत ग्राहक निष्ठा स्थापित की है। अंश टायर्स की मालिक रश्मि द्विवेदी ने कहा कि ग्राहकों को एमआरएफ के टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, एसयूवी एवं कमर्शियल वाहनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले टायर तथा संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय उत्पाद, उचित मूल्य एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि अंश टायर्स क्षेत्र के वाहन स्वामियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर ग्राहक सेवा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। अंश टायर्स के शुभारंभ पर ग्राहकों ने टायर भी खरीदे वही इस अवसर पर अंकित यादव,दीपक विश्वकर्मा, आकाश यादव,रश्मि द्विवेदी एवं सागर गोयल,आशीष चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,व्यापारियों, वाहन स्वामियों एवं अन्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की तथा नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button