सिंगरौली
वार्ड 40 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी पहुंचीं महापौर रानी अग्रवाल
सफाई व सिविल कार्यों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम की महापौर रानी अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 40 स्थित हनुमान मंदिर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था एवं सिविल कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र के रहवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। नागरिकों ने सफाई, नाली, सड़क तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों से नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक सिविल कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



