गाजियाबाद

घर के बाहर से लापता बच्चे का शव पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद : गुरुवार शाम थाना अंकुर विहार क्षेत्र के मिल्क गांव की झुग्गियों में रहने वाले 6 वर्षीय लापता बच्चे का शव अगले दिन घर के निकट ही बरसात के पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
थाना प्रभारी अंकुर विहार के बताया कि मिल्क गांव की झुग्गियों में रहने वाले सतीश नामक व्यक्ति ने गुरुवार की देर रात लगभग 11:30 बजे थाने पर सूचना दी थी कि शाम लगभग 7:00 बजे उसका पुत्र पोलू उम्र 6 वर्ष झुग्गियो के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक कहीं गायब हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर बच्चे का कहीं आना-जाना फुटेज में नहीं दिखाई दिया. जबकि आसपास के रहने वालों से जानकारी के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। इसी क्रम में अगले दिन शुक्रवार को पुलिस द्वारा पीड़ित परिजनों संग बच्चे की तलाश की गई तो झुग्गियो के पास बरसात से भरे पानी के गहरे गड्ढे में उसका शब मिला है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया।
वहीं दूसरी ओर बच्चे के मृत मिलने से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. जो कूड़ा बीनने का कार्य करते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button