
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली l मोरवा स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का शुक्रवार को क्षेत्र के पार्षदों ने निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए पानी का सैंपल परीक्षण हेतु भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान अमृत जल योजना के प्रभारी सब इंजीनियर विपिन तिवारी तथा नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कंपनी के ऑपरेटर भी उपस्थित रहे। पार्षदों ने अधिकारियों से मोरवा क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ एवं निर्मल पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




