बरेली

शिक्षक संघ का लेखा कार्यालय में हंगामा

15 दिन में समाधान न होने पर अनशन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में लेखा कार्यालय में धरना देकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने वेतन एरियर व चयन वेतनमान में देरी पर रोष जताया।
संघ ने कहा कि 30 अप्रैल तक आए एरियर और 15 जुलाई तक के चयन वेतनमान लंबित हैं। लेखा कार्यालय रुचि नहीं ले रहा और कम क्रम संख्या का ही भुगतान कर रहा है। ब्लॉकों से समय पर सर्विस बुक भेजने के बाद भी चयन वेतनमान नहीं लग रहे।
मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने शिक्षकों के दस्तावेजों की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाते हुए दोषी कर्मी पर कार्रवाई की मांग की। जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने वेतन समय से तैयार करने को कहा।
लेखा अधिकारी राजेश मिश्र ने स्टाफ की कमी बताते हुए आश्वासन दिया कि 30 अप्रैल तक के एरियर और 15 जुलाई तक के चयन वेतनमान, जिनमें आपत्ति नहीं है, इसी माह लग जाएंगे और अगले माह वेतन मिल जाएगा।
संघ ने 15 दिन में मांगें न मानने पर लेखा कार्यालय पर अनशन की चेतावनी दी। ज्ञापन में पुष्कर उपाध्याय, अरविंद गंगवार, गौरव गुप्ता, अतुल सिंह, आदित्य शर्मा, प्रदीप गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button