पाकुड़

पाकुड़ में अवैध विदेशी शराब के कारोबार का भंडाफोड़, 85 बोतल शराब-बियर के साथ एक गिरफ्तार

Illegal foreign liquor trade busted in Pakur; one arrested with 85 bottles of liquor and beer.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर पर छापेमारी के दौरान विदेशी शराब और बियर की कुल 85 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को 20 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया अपने निजी घर से अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से रॉयल स्टेग कंपनी की 350 एमएल की 3 बोतल, 180 एमएल की 36 बोतल तथा किंग फिशर कंपनी की 650 एमएल की 46 बोतल बियर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। मौके से सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया (उम्र लगभग 33 वर्ष), पिता स्वर्गीय नेपाल पुजहर, निवासी ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला), थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 180/2026 दर्ज करते हुए उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में एसडीपीओ कुमार गौरव, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, एसआई सचिन कुमार, एसआई सुनील कुमार रजक, एएसआई भुदेव कुमार दास, एएसआई अयोध्या राम, आरक्षी 231 किशोर मरांडी, आरक्षी 113 प्रकाश रजक तथा आरक्षी 258 राजीव कुमार शर्मा शामिल थे। पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button