बरेली

हर्षोल्लास से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, रेलवे कारखाना इज्जतनगर कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रमुख ओ.पी.एन. तिवारी, जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय एवं संरक्षक जगदीश शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा, मां सरस्वती एवं स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। संघ गीत महानगर मंत्री नन्दन सागर ने गाया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने की व संचालन जिला महामंत्री नरेश कुमार सिंह ने किया। पूर्व जिला मंत्री नरेन्द्र कुमार सक्सेना, जिला एवं महानगर प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल, संरक्षक जे.एच. भदौरिया ने श्रमिक हित व राष्ट्र हित पर विचार रखे। इसमें एनईआर से प्रदीप कुमार शर्मा, कैम्फर से प्रशांत कुमार, पोस्टल से राहुल गोस्वामी, रोडवेज से रवि प्रकाश, इफ्को से शिशुपाल सिंह व कृष्ण पाल सिंह, बीएसएनएल से ओम प्रकाश व पंकज कुमार, रेलवे से बसंत कश्यप आदि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त कर संघ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button