बरेली
74वीं पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 11 और महिला वर्ग में 6 जोन की टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग का फाइनल बरेली जोन ने मेरठ जोन को 2-0 से हराकर जीता। पुरुष वर्ग में गोरखपुर जोन विजेता बना।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी रहे। एसएसपी अनुराग आर्य, एएसपी दक्षिण अंशिका वर्मा, एएसपी उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, एएसपी यातायात मो0 अकमल खान, एएसपी अपराध मनीष कुमार सोनकर सहित सभी सीओ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त सीओ जगदीश सिंह पाटन ने किया। बेस्ट खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।




