जालौन

आईएएस रिंकू सिंह ने पालिका कार्यालय में दो दर्जन प्राइवेट लोगों के साथ की दस्तक संयुक्त मजिस्ट्रेट व ईओ के बीच अभिलेख देने को लेकर हुई नोंकझोंक

ईओ जांच टीम के सदस्य के सामने ही कार्यालय से बाहर निकले

पालिका कार्यालय में भारी संख्या में रहा मीडिया का जमावड़ा
सोशल एक्टीविटों ने किया लाइव प्रसारण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। काफी समय से चर्चा की केंद्र बिंदु नगर पालिका परिषद उरई की जांच को लेकर मीडिया ही नहीं बल्कि नगरवासियों में चर्चाओं का सिलसिला चल रहा था जो आज बुधवार को अपरान्ह बाद आईएएस रिंकू सिंह राही जैसे ही पालिका कार्यालय में 2 दर्जन प्राइवेट लोगों के साथ पहुंचे तो वहां पर उन्हें कई कक्षों में तालाबंदी मिली जिसकी उन्होंने फोटो खिंचवाई तो कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की टीम के सदस्यों ने फोटो उतारकर अपने कैमरे में कैद की। जांच के दौरान नगरपालिका में मेला लगा हुआ था कई प्राइवेट लोग नगरपालिका का रजिस्टर लेकर यहां से वहां दौड़ते नजर आये । इस दौरान ईओ ने एडीएम नमामि गंगे के पत्र जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ था कि एसडीएम रिंकू सिंह को जांच से हटा दिया गया है उसका हवाला देते हुये कागजात देने से साफ इंकार किया तो दोनों अधिकारियों के बीच कुछ देर नोंकझोंक भी हुई , इस दौरान ईओ ने कहा कि दस्तावेज देने से अगर खो गये तो जिम्मेदार कौन होगा ।इसके बाद ईओ कार्यालय से वापस चले गये। फिलहाल सभासदों की शिकायत पर जांच किस निर्णय पर पहुंचेगी इसको लेकर नगरवासियों में चर्चाओं का दौर जगह-जगह चलता रहा।
नगर पालिका के सभासदों की शिकायतों पर कथित भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे आईएएस रिंकू सिंह राही दो बजे के बाद पालिका कार्यालय दो दर्जन प्राइवेट लोगों के साथ पहुंचे उस दौरान ईओ रामअचल कुरील लंच के लिये अपने कक्ष से बाहर निकल चुके थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि रिंकू सिंह राही कार्यालय में आ गये तो ईओ रामअचल कुरील वापस लौटे और आईएएस रिंकू सिंह राही को अपने कक्ष में ले गये जहां पर उन्होंने एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद्र मौर्य द्वारा जारी पत्र का हावाला देते हुये एसडीएम जालौन राकेश सोनी को जांच समिति का सदस्य बनाये जाने की बात कही तो रिंकू सिंह राही ने कहा कि वह जांच समिति का सदस्य होने के नाते जांच के लिये आये इस दौरान ईओ ने उन्हें एडीएम नमामि गंगे द्वारा जारी पत्र भी दिखाया लेकिन वह नहीं माने और संयुक्त मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने ईओ रामअचल कुरील से दस्तावेज दिखाने की बात कही तो ईओ ने किसी भी प्रकार के दस्तावेज दिखाने से साफ इंकार करते हुये कहा कि जब जांच समिति के अध्यक्ष उन्हें निर्देशित नहीं करेंगे तब तक वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखायेंगे। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिये नोंकझोंक भी हुई इसके बाद ईओ रामअचल कुरील पालिका कार्यालय से बाहर निकल गये। तब तक निर्माण विभाग, सफाई निरीक्षक सहित आधा दर्जन कक्षों में तालाबंदी हो चुकी थी। पालिका कार्यालय के कई कक्षों में तालाबंदी देखकर आईएएस रिंकू सिंह राही ने बंद मिले सभी कक्षों की फोंटो खिंचवाई। इसके बाद वह कैश विभाग में पहुंचे जहां पर उन्होंने आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री राही एकाउंटेंट कक्ष की ओर रुख किया जहां पर कर अधीक्षक/ लेखाकार पहले से ही कक्ष में मौजूद थे जहां पर श्री राही ने अपने साथ आये कर्मियों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो खिंचवाने के बाद पालिका के द्वितीय तल पर बने जन्म मृत्यु कक्ष में पहुंचे जहां पर उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद वह पुनः नीचे पालिका कार्यालय में पहुंचे और इधर उधर भ्रमण करते रहे। हैरानी की बात तो यह है कि जांच टीम में प्राइवेट लोगों को फिलहाल किस आधार पर शामिल किया गया एवं उन्हें सरकारी दस्तावेजों की फोटो खींचने और देखने का धिकार किसने दिया यह अभी रहस्य ही बना रहा। आईएएस के पालिका कार्यालय निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में मीडिया कर्मियों के साथ सोशल एक्टीविट मौजूद रहे जो लाइव प्रसारण करने में लगे रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button