बोकारो

सऊदी अरब से सतेंद्र महतो का शव के गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र हुआ गमगीन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत के कतवारी के रहने वाले प्रवासी मजदूर का शव एक महीने बाद सऊदी अरब से गांव पहुंचा है।बुधवार सुबह को शव जैसे ही कतवारी गांव पहुंचा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।शव के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग जुटे हुए थे।इधर शव पहुंचते हीं परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया और जो भी यह दृश्य देख रहा था अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था।बता दें कि कतवारी के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में करते थे। एक महीने पूर्व 25 जून को उनकी वहीं पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए निकाला था।हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्य था। वह अपने पीछे पुत्री प्रीति कुमारी(21),पुत्र अरविंद कुमार और पुत्र मंगेश कुमार(13)को छोड़ गया।इधर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले सिकन्दर अली भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है।इसके पूर्व भी विदेशों से की महीने बाद शव आने का रिकॉर्ड है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button