साहेबगंज

साहिबगंज JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ 4 अगस्त को धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर JLKM की बैठक संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ प्रखंड स्थित श्रम कल्याण भवन,बाबूपुर साहिबगंज के मीटिंग हॉल मेंJLKM झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक आम बैठक आहूत की गई।यह बैठक पार्टी के आला कमान जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार एवं पत्रांक संख्याJLKM/CP/101/26के संज्ञान में आयोजित की गई।बैठक मेंJPSCतथा JSSCकी परीक्षाओं में हो रही धांधली एवं अनियमितताओं को लेकर4अगस्त2026 को जिला मुख्यालय साहिबगंज में सरकार के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने की।बैठक में पार्टी के केंद्र,जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।हरीश महतो जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार,पंकज एवं प्रीतम कुमार पीयूष उपाध्यक्ष ,बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन,राजमहल के पूर्व प्रत्याशी मोतीलाल सरकार,नारायण महतो एवं शिव शंकर महतो,जिला महासचिव मो.जावेद अख्तर,विशु कर्मकार कोषाध्यक्ष,रविन्द्र महतो, जिला सचिव राजेंद्र पहाड़ियाSTमोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो,रितिक यादव, मो.जियाउल हक,सुनील कुमार मिश्रा, ज्ञानदेव मंडल प्रखण्ड अध्यक्ष एवं अन्य प्रभारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button