जालौन
जालौन नगर में बेखौफ बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी से 30 हजार उड़ाए
बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से जंजीर छीनकर भागे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। नगर में बेखौफ बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। 28 जुलाई की रात नगर के व्यापारी रमा जनरल स्टोर के संचालक दिलीप अग्रवाल रुपयों से भरा झोला लेकर घर जा रहे थे। घर के बाहर से तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाश स्कूटी पर रखा डेढ़ लाख रुपयों से भरा झोला लेकर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस अभी इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इसमें भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और कुछ संदिग्धों से पूंछतांछ कर रही है। लेकिन सफलता के नाम पर पुलिस के हाथ अभी खाली ही हैं। वहीं, दो दिन पूर्व 31 जुलाई को नगर निवासी एक युवती किसी काम के चलते तहसील रोड पर गई थी। युवती की बाइक की डिग्गी में 30 हजार रुपये रखे हुए थे। एक बदमाश ने युवती की स्कूटी की डिग्गी में रखे रुपये उड़ा दिए थे। अब दो अगस्त को दो बाइक सवार बदमाश दिन दहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले हैं।

