बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने कांग्रेस की कवायद
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव के मुख्य आतिथ्य में जिले की तीनों विधानसभा सीटों चितरंगी (79), सिंगरौली (80) एवं देवसर (81) की संगठनात्मक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों से संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रणविजय सिंह लोचव ने संगठनात्मक समितियों के गठन, BLA-2 अभियान की प्रगति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं संगठन विस्तार की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनता की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है।
इस दौरान AICC कनेक्ट सेंटर मध्यप्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
सिंगरौली विधानसभा की बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, शहर संगठन महासचिव सुरेश कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान, शेखर सिंह, पंकज पाण्डेय, देवपति सिंह, देवीशरण सिंह एवं शहर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
देवसर विधानसभा की बैठक में विधानसभा प्रभारी राजकुमार सिंह, ग्रामीण संगठन महासचिव संकटा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान जायसवाल, सतीश जायसवाल, रणबहादुर सिंह, विपिन तिवारी, महमूद खान, जोखन सिंह, सरई नगर अध्यक्ष भाईलाल शर्मा एवं बरगवां नगर अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल मौजूद रहे।
चितरंगी विधानसभा की बैठक में विधानसभा प्रभारी करुणासिंधु परौहा संदीप, ग्रामीण संगठन महासचिव संकटा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील देव सिंह राजन, भूपेंद्र द्विवेदी, प्रेमदत्त वैश्य, रमाशंकर वैश्य एवं चितरंगी नगर अध्यक्ष अरुण धर शामिल हुए।
बैठक में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तैयार करने पर मंथन हुआ। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के बाद रणविजय सिंह लोचव ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर की गतिविधियों और विस्तार को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनआधारित बनाने का आह्वान किया।




