जालौन
अधिकारियों समीक्षा बैठक में सुदामा दीक्षित ने मजबूती से उठाया विकास का मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। राजधानी लखनऊ स्थित कमिश्नर ऑफिस सभागार में आयोजित पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी सुदामा दीक्षित ने भाग लिया और जिले के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प की मांग को प्रमुखता से रखा।
बैठक के दौरान सुदामा दीक्षित ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से विस्तृत वार्ता करते हुए जिले के प्रमुख पौराणिक व सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया। इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य कमिश्नर ऑफिस सभागार लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण व सर्वांगीण विकास करना रहा, जिस पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शासन स्तर पर प्राथमिकता से स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।



