बिजनौर

कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर दरोगा निलंबित।

तीन रात से था गैरहाजिर।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्ती बरती जा रही है। ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर मिलने पर शहर कोतवाली की जाटान चौकी प्रभारी दरोगा अंकुर पाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
दरोगा अंकुर पाल को कांवड़ यात्रा के दौरान सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें कांवड़ मार्ग पर रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग करनी थी। क्षेत्राधिकारी की ओर से रात में ड्यूटी की जांच की गई तो वह मौके पर मौजूद नहीं मिले।
बताया गया कि पहली बार गैरहाजिर मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी बुधवार और बृहस्पतिवार की रात वह निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। लगातार तीन रात ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही विशेष सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने शुक्रवार को जाटान चौकी प्रभारी अंकुर पाल को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button