कांवड़ मार्ग पर मुर्गे का मीट ले जाते युवक की कांवड़ियों ने की पिटाई
पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को सम्भाला...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड (यूपी ) – जनपद हापुड के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर काँवरियो द्वारा एक युवक को पीटने वाली घटना सामने आई है। कांवड़ मार्ग पर मुर्गे का मीट ले जा रहे एक मुस्लिम युवक की कांवड़ियों ने पिटाई कर दी। जिससे माहौल बिगड़ गया लेकिन सूचना पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत करा लिया है और मौके पर तीन बड़ी पॉलीथिन में भरे मुर्गे के मीट को कूड़े में फिंकवाया गया ।
जानकारी के अनुसार, बहादुर गढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जा रहा युवक लगभग 15 किलो मुर्गे का मांस अपने घर ले जा रहा था। तभी कांवड़ मार्ग से गुजरते समय कांवड़ियों को कुछ शक होने पर उन्होंने उस युवक रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान जब पता चला कि वह मांस लेकर जा रहा है, तो कांवड़ियों ने नाराज होकर युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने पुलिसबल के साथ पहुंचकर तुरंत स्थिति को संभाल लिया । पुलिस ने कांवड़ियों को समझाया-बुझाया और मामला सुलझा लिया। पुलिस ने युवक के पास से बरामद मीट से भरी तीन पॉलीथिन को कूड़े में फिकवा दिया ।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि , कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है । गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड से होकर एक युवक कुछ पॉलीथिन में लेकर जा रहा था । कांवड़ियों ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ के मीट होने के शक में युवक की पिटाई कर दी हालांकि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। मामला अब बिल्कुल शांत है । पॉलीथिन में मीट को कूड़े में फिंकवा दिया गया है ।
कांवड़ यात्रा के इस पवित्र अवसर पर सभी से हापुड पुलिस की अपील है कि वे संयम और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी तरह की हिंसा या विवाद से बचें।




