भरत पुर
एएसपी प्रेरणा शेखावत ने ली सीएलजी बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। भरतपुर रेंज की आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा और एसपी राजेश मीणा के निर्देशन में भुसावर के थाना पर वैर एएसपी प्रेरणा शेखावत ने सीएलजी सदस्य की बैठक ली। जिसमें क्षेत्र के व्यापारी, गणमान्य नागरिक समाज सेवक , मीडिया और थाना क्षेत्र के समस्त गांव के राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया। इस बैठक में थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने अपराध की रोक थाम, अवैध कारोबार सहित अन्य गैर कानूनी काम की निर्भीक सूचना देने तथा पुलिस का सहयोग देने की अपील की। जहां पर नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष पुष्कर पांडेय क्रेशर जोन में से निकलने वाले ओवरलोड वाहन व तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहनो की रोकथाम की बात कही। शशि जाटव ने अवैध तरीके से जगह-जगह बिक रही शराब पर रोक लगाने पर जोर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर प्रेरणा शेखावत ने समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।



