भरत पुर

हत्या मामले में छह महीने से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – खेड़ली मोड़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में छह महीने से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन (24) पुत्र मुखराम यादव, निवासी बांगन का नंगला, थाना खेड़ली, जिला अलवर के रूप में हुई है। यह मामला 2 मार्च 2026 को शिवशंकर शर्मा पुत्र कजोड़मल शर्मा, निवासी समूची फाटक, खेड़ली द्वारा दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि 28 फरवरी की रात उनके बेटे नरेंद्र कुमार का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद नरेंद्र के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसका शव सामन्तपुरा के जंगल में मिट्टी में दबा दिया गया था। इस संबंध में खेड़ली मोड़ थाने में मुकदमा नंबर 39/2026 दर्ज किया गया था।फरार आरोपी को पकड़ने के लिए रेंज आईजी प्रीति चंद्रा और पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर प्रेरणा शेखावत और वृत्ताधिकारी वृत्त भुसावर नीरज भारद्वाज ने इस अभियान का पर्यवेक्षण किया।थानाधिकारी पवन यादव ने बताया कि गठित टीम ने जांच के दौरान फरार आरोपी पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी में खेड़ली मोड़ पुलिस टीम के साथ साइबर सेल भरतपुर का भी विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button