शनिवार को चल रहे ’’हरियालों राजस्थान’’ अभियान के तहत 900 पौधे रोपे गये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर l कृषि महाविद्यालय भुसावर में 22 अगस्त 2026 शनिवार को चल रहे ’’हरियालों राजस्थान’’ अभियान के तहत 900 पौधे रोपे गये। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एम.एल.मीना ने कहा कि हरियालोें राजस्थान कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय द्वारा अभी तक कुल 2400 पौधो रोपे जा चुके है। बढ़ता तापमान, घटते जलस्रोत और पर्यावरण प्रदूषण हमारे लिए गंभीर चुनौती हैं। इन चुनौतियों का सामना करने में वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। हरियालो राजस्थान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनाना है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, तापमान को नियंत्रित करते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और पक्षियों तथा वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। पेड़ों के बिना स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। हरियालो राजस्थान अभियान का उद्देश्य राजस्थान को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं, गर्मी कम करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित करने में सहायता करते हैं तथा मिट्टी और जल का संरक्षण करते हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के साथ-साथ हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅ. राहुल कुमार, डाॅ. एम.ए. खान डाॅ. आकाष तंवर, डाॅ. भानुप्रिया पंकज, राजेन्द्र सिंह, राहुल मीणा, दीपक मीणा, प्रेम कुमारी, गीता गवारिया, हेमन्त सहित काॅलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।



