साहेबगंज
स्वाइन फ्लू को लेकर घबराएं नहीं,सतर्क रहें,सिविल सर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की H1N1,H3N2 जैसे स्वाइन फ्लू वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि आमजन सावधानी बरतें,सुरक्षित रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।उन्होंने आगे बताया कि सदर अस्पताल साहिबगंज में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए अलग से 10 बेड की व्यवस्था की गई है।सिविल सर्जन ने स्वाइन फ्लू लक्षण के बारे में बताए की नाक बहना,सिरदर्द,मांसपेशियों में दर्द,बुखार,खांसी एवं गले में खराश दिखाई देने पर तुरंत सदर अस्पताल में जांच कराएं।समय पर जांच और उपचार से बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था है। लोगों से स्वच्छता अपनाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने तथा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


